बीजापुर के जंगलों में मिले नक्सलियों के 8 डंप, आईईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर : सुरक्षाबलों ने बीजापुर के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. संयुक्त टीम ने एंड्री गांव के जंगल से नक्सलियों के 8 छिपे हुए डंप बरामद किए हैं. ऑपरेशन में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन, 202 कोबरा और जिला पुलिस शामिल रही.

नक्सलियों के 8 डंप बरामद

तलाशी के दौरान आईईडी बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर और विस्फोटक बरामद हुए. रेडियो सेट, मेडिकल सामग्री, इलेक्ट्रिक उपकरण और नक्सली उपयोग का अन्य सामान भी मिला. कुल 69 प्रकार की सामग्री सुरक्षा बलों ने जब्त की है.

अधिकारियों के अनुसार इनका इस्तेमाल भविष्य में बड़े हमलों की तैयारी के लिए किया जाना था. एंड्री और आसपास का इलाका कभी नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था. लगातार अभियानों के बाद यहां नक्सली गतिविधियों में काफी कमी आई है. ग्रामीणों में सुरक्षा का भरोसा भी लगातार मजबूत हो रहा है. सुरक्षाबलों ने स्पष्ट किया कि आसूचना आधारित अभियान आगे भी जारी रहेंगे. लक्ष्य क्षेत्र को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाकर विकास की राह को सुरक्षित करना है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *