आठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान : परिजनों मे शोक का माहौल, पुलिस जांच मे जुटी  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा : ग्राम कुथुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम अंजलि पटेल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा और जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि अंजलि पटेल मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आत्महत्या के कारणों की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव और परिजनों में शोक का माहौल है।

लोगों को शेयर करें