आरएसएस पर की गई टिपण्णी को लेकर भड़के सीएम साय ने कहा, “आरएसएस के विषय में थोडा अध्ययन कर ले कांग्रेस नेता”

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। ऐसे में प्रदेश में कभी पूर्व सीएम भूपेश बघेल तो कभी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयानों पर सियासी पारा चढ़ा ही हुआ था की अब कांग्रेस नेता चंदन यादव के आरएसएस पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस फिर निशाने में आ गई है। सीएम विष्णुदेव साय ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, कि कांग्रेस के बड़े-बड़े लोग आरएसएस का गुणगान कर चुके हैं। टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेताओं को आरएसएस के विषय में कुछ मालूम नहीं है। इनको हम कहेंगे कि आरएसएस के विषय में थोड़ा अध्ययन कर लें।

बता दें कि कांग्रेस नेता चंदन यादव ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के बयान पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे “मैं मोदी का परिवार,पहली लाठी मुझ पर चले..” कैंपेन पर कांग्रेस प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा था कि BJP नेता आपस में एक-दूसरे को लाठी कर रहे हैं। दोनों डिप्टी विजय शर्मा व अरुण साहू लाठी-लाठी खेल रहे हैं। लाठी हिंसात्मक है, जिसकी ट्रेनिंग आरएसएस देती है।

लोगों को शेयर करें