घर में घुसकर पत्नी और बच्चे के सामने नक्सलियों ने व्यापारी को डंडे से पीट-पीटकर मारा

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| सुकमा जिले में गुरुवार रात 15 से ज्यादा नक्सलियों ने एक ग्रामीण व्यापारी की हत्या कर दी है। आधी रात घर में घुसकर पत्नी और बच्चे के सामने डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण को मार डाला। नक्सलियों ने घर के सामने खड़े व्यवसायी के पिकअप में भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद सुबह जवानों की एक टीम गांव पहुंची है। बताया जा रहा है कि, करीब 50 की संख्या में नक्सली गांव में पहुंचे थे। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।

 

यह भी पढ़े :

पत्नी ने अपने ही पति पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, घायल पति अस्पताल में भर्ती 

 

 

जानकारी के मुताबिक, पोलमपल्ली का रहने वाला मड़कम जोगा गांव में ही किराने की दुकान चलाता था। गुरुवार देर रात जब मड़कम अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था तो उसी समय करीब 15-16 नक्सली घर में घुस आए। मड़कम को उठाया। पत्नी और बच्चे को पकड़ कर रखा था। फिर मड़कम की डंडे से पिटाई की गई। पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी।

 

यह भी पढ़े :

केंद्रीय स्कूल की 9वीं क्लास की छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या

 

 

नक्सलियों ने पोलमपल्ली थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दिया ही। इधर, रात में रोने की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। माओवादियों ने गांव में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।सुकमा के SP सुनील शर्मा ने दैनिक भास्कर को बताया कि, मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह नक्सल वारदात है या फिर आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है।

लोगों को शेयर करें