ईओडब्लू-एसीबी का प्रदेश भर में छापा, कोल लेवी और सीएसएमसीएल घोटाले में रेड

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : ईओडब्लू और एसीबी की टीम ने आज सुबह-सुबह प्रदेश भर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की है.कोल लेवी वसूली और सीएसएमसीएल शराब घोटाला मामले में यह छापेमारी की जा रही है. टीम डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापा मार रही है.

प्रदेश के कई इलाकों में छापा

यह छापेमारी कोल लेवी वसूली और सीएसएमसीएल शराब घोटाला मामले में की जा रही है. रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम में सुबह से ही टीम ने दबिश दी है.कई कारोबारियों और अधिकारियों के घर-दफ्तर में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

राजनादगांव में भी ईओडब्लू-एसीबी का छापा

प्रदेश में ईओडब्लू और एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. कोल लेवी और सीएसएमसीएल घोटाला मामले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी चल रही है. इसी बीच, राजनांदगांव के सनसिटी स्थित वैभव गोलछा के घर में छापेमारी की खबर सामने आ रही है. राजनांदगां में एक साथ टीमों ने दबिश दी है.

कोल लेवी और शराब घोटाले से जुड़े सीएसएमसीएल घोटाला मामले में यह छापेमार कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि कई कारोबारियों और अधिकारियों के ठिकानों पर टीम दस्तावेज खंगाल रही है. अभी छापेमारी जारी है, जिसके बाद और भी खुलासे हो सकते हैं.

लोगों को शेयर करें