आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में किया ध्वजारोहण

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| 74वां गणतंत्र दिवस सुकमा जिले में पूरे हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया गया। सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल में उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया।

समारोह में कवासी लखमा ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री जगन्नाथ साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु बोर्ड के सदस्य श्री करण देव सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के सदस्य श्री राजेश नारा सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हरिस एस, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें