खेत में जोताई के दौरान करंट की चपेट में आया किसान, हुई दर्दनाक मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

खैरागढ़ : ग्राम बैगाटोला में मंगलवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान करंट लगने से 43 वर्षीय किसान महेश वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार महेश वर्मा अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में लगे बोरवेल के बिजली तार की चपेट में आ गए। तार के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसान को उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महेश वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

किसान की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। खेत में बिजली तार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *