वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू को दी बधाई

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में महिला 48 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय वेटलिफ्टर बनकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि मीराबाई चानू की अटूट मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति ने एक बार फिर विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि मीराबाई चानू की यह सफलता भारतीय खेल जगत की बढ़ती ताकत और खिलाड़ियों के अथक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए मीराबाई चानू को पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *