आत्महत्या मामले में एनएसयूआई छात्र नेता पर एफआईआर : बीए छात्रा ने फांसी लगाकर दी थी जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

अबिकापुर। शहर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। छात्रा ने दो दिन पहले अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने छात्र नेता पर लंबे समय से प्रताड़ित करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, बीए प्रथम वर्ष मे पढ़ने वाली छात्रा ने दो दिन पहले अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

परिजनों ने लगाए प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के आरोप

छात्रा के परिजनों ने NSUI छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि ज्ञान तिवारी लंबे समय से छात्रा को प्रताड़ित कर रहा था और कथित तौर पर ब्लैकमेल भी करता था। परिजनों ने इसी प्रताड़ना को छात्रा की आत्महत्या की वजह बताया है। परिजनों की शिकायत के बाद गांधीनगर पुलिस ने ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यो, परिस्थितियों और आरोपों की जांच कर रही है।

आरोपी छात्र नेता फरार

अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी फरार बताया जा रहा है। गांधीनगर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *