युवक को शराब पार्टी के बहाने ले गए दोस्त, विवाद के बाद पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक युवक को दोस्त शराब पार्टी के बहाने ले गए. इस दौरान उसके और दोस्तों के बीच विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने युवक पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. झुलसी हुई अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. अब इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है. मोहम्मद साकिब को उसके दोस्त शराब पार्टी के बहाने ले गए. युवक के परिजनों का कहना है कि 12 जुलाई की शाम मोहम्मद साकिब के दोस्त सोनू एवं अन्य आए और अपने साथ ले गए. परिवारवालों ने आरोप लगाया कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इस बात पर साकिब और उसकी बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है.

चश्मदीदों का कहना है कि साकिब बाइक पर बैठा हुआ था. उसी समय उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. घटना के बारे में डायल-112 को सूचना दी गई. गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 दिनों बाद उसकी मौत हो गई. परिवार ने आरोप लगाया कि दोस्त सोनू ब्लिकिंट में डिलीवरी पार्टनर का काम करता है और साकिब पर भी इसके लिए दबाव बना रहा था.

पुलिस का क्या कहना है?

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. वहीं रिश्तेदार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *