गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर। ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 112 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कार के जरिए गांजे की तस्करी कर रहे थे और ओडिशा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ाकर झाड़ियों से पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *