अमलीडीह में युवती ने दी जान : 6वीं मंजिल से कूदकर की खुदखुशी, एक्स बॉयफ्रेंड की प्रताड़ना बनी वजह

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। राजधानी रायपुर से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमलीडीह इलाके में स्थित साईं ड्रीम्स सोसाइटी के 6 वें मंजिल से कूदकर एक युवती ने जान दे दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

मृतिका की पहचान 27 वर्षीय जसविंदर कौर उर्फ जैसी के रूप में हुई है। जो मूल रूप से भिलाई के खुर्सीपार की रहने वाली थी। जैसी बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। मिली जानकारी के अनुसार, उसका पूर्व प्रेमी उसे लगातार परेशान कर रहा था। बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद जैसी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के बाद न्यू राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

लोगों को शेयर करें