मुख्यमंत्री बघेल को प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने बांधी राखी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज शाम रक्षाबंधन के पावन अवसर पर यहां उनके निवास परिसर में श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी की बालिकाओं ने राखी बांधी। बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके स्वस्थ सुदीर्धऔर खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से उनका हाल-चाल जाना और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

 

यह भी पढ़े :

मुख्यमंत्री को पूर्व सांसद तथा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष सहित अन्य बहनों ने बांधे रक्षासूत्र

 

 

श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक श्री सुशील ओझा ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी रायपुर के संतोषी नगर में संचालित यह संस्था गरीब एवं जरूरतमंद परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। बालिकाओं ने उन्हें स्मार्ट शिक्षा के लिए प्रोजेक्टर और श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी को भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

लोगों को शेयर करें