वन विभाग में कार्यरत दैवेभो कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने श्रम सम्मान राशि के रूप में 12.34 करोड़ रुपये का किया आवंटन

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी मेहनतकश कर्मचारियों के लिए श्रम सम्मान राशि के रूप में 12.34 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। जिस पर सीएम साय ने कहा, अब वन विभाग के 6,100 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की दर से श्रम सम्मान राशि का लाभ मिलेगा, जो उनके कठिन परिश्रम का सच्चा सम्मान है।

इससे पहले, इसी वित्तीय वर्ष में हमने 9.21 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की थी। हमारी सरकार की इस पहल से इन कर्मचारियों को न केवल आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि उनकी मेहनत को सम्मान और पहचान भी मिलेगी।

लोगों को शेयर करें