राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में किया वृक्षारोपण

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजभवन परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। साथ ही योगी स्वामी महेश, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव और उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने भी राजभवन परिसर में अमलतास, कचनार और झारूल पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्य के समस्त जनता से आह्वान किया है कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें एवं उनकी सेवा करने का संकल्प लें।

 

यह भी पढ़े :

देश और दुनिया को आज भगवान महावीर के विचारों और सिद्धांतों  सबसे ज्यादा जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
लोगों को शेयर करें