राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर| राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 76वें स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं बच्चों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहाय द्वय श्री सूरज सिंह परिहार एवं मेजर सिद्धार्थ सिंह, नियंत्रक श्री हरवंश सिंह मिरी सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  परेड का नेतृत्व सुश्री दीपमाला कुर्रे ने किया।

लोगों को शेयर करें