रेल यात्रियों को लूटने वाले गिरोह पर जीआरपी का एक्शन, महिला गिरोह गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : रेल यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह के खिलाफ जीआरपी बिलासपुर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने चोरी के सोने के जेवरात नागपुर से बरामद करते हुए एक सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना बिलासपुर में दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में महिलाओं ने चोरी के सोने के जेवर नागपुर के एक ज्वेलर्स को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी की टीम नागपुर पहुंची और ज्वेलर्स संचालक सुनील काटोले उर्फ भुरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के जेवरात को गलाकर सोने का टुकड़ा बना दिया था। पुलिस ने करीब 9 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 99 हजार 500 रुपये बताई जा रही है, बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *