आदतन बदमाश के हाथ में ही फटा कट्टा, उंगली कटकर कार में गिरी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

०० राजेंद्र नगर इलाके के बसन्त विहार कॉलोनी के पास गोली चलने से मचा हडकंप

०० राजेन्द्र नगर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल

रायपुर| राजेंद्र नगर इलाके में देर रात एक युवक के हाथ में देसी कट्टा फट पड़ा। उसकी उंगली भी कट कर गिर पड़ी। भिलाई की नंबर प्लेट वाली टाटा इंडिका कार में बैठे-बैठे युवक के हाथ से गोली चल गई आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो फौरन पुलिस को खबर दे दी। इतने में अपनी कार तेजी से भाग गए थे।

 

यह भी पढ़े :

रायपुर पुलिस ने दिल्ली के ठग गिरोह को किया गिरफ्तार, 4 आरोपी पकडाए

 

 

राजेंद्र नगर इलाके में बसन्त विहार कॉलोनी के पास गोली कांड की खबर पाकर पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून बिखरा हुआ था। चश्मदीद लोगों ने बताया कि एक कार रुकी थी जिसमें से गोली की आवाज आई। एक युवक नीचे उतरा फिर गाड़ी आगे बढ़ गई। काफी देर तक पुलिस विभाग के कर्मचारी यह पता लगाने की कोशिश करते रहे कि आखिर गोली किसने चलाई और किसे लगी । करीब 1 से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खबर आई कि एक घायल युवक को लेकर उसके साथ अंबेडकर अस्पताल पहुंचे हैं। फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस गोलीकांड के पीछे का राज खुला।

 

यह भी पढ़े :

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की दावा

 

 

अंबेडकर अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल भूपेंद्र नाम के युवक ने बताया कि वह पूरेना इलाके का रहने वाला है। उसके कुछ दोस्त साथ आए हुए थे। देर रात इन लोगों ने साथ में शराब पी। उसके बाद कार से घूमने निकले। गाड़ी भूपेंद्र चला रहा था, इनकी तेज रफ्तार गाड़ी ने रास्ते में एक युवक को टक्कर भी मार दी। कार में बैठे भूपेंद्र के साथियों ने इसे लेकर बहसबाजी शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भूपेंद्र की कमर में कट्टा फंसा हुआ था। दोस्तों से हो रही बहस के बीच भूपेंद्र ने कट्टा निकालने की कोशिश की और इतने में गोली चल गई। कट्टा भी फट गया जिससे भूपेंद्र की उंगली गाड़ी में गिर गई और भूपेंद्र को गोली भी लगी। भूपेंद्र के के खिलाफ थाने में मुकदमे दर्ज हैं यह पुराना बदमाश है।

लोगों को शेयर करें