छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी : अगले 6 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान, पिछले 24 घंटो में कई जगहों पर हुई बारिश

Featured Latest खरा-खोटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर में भी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, जून में अब तक औसत से कम बारिश होने के बाद अगले 6 दिन पूरे प्रदेश में बदली-बारिश के हालात रहेंगे। शुक्रवार को मध्य छत्तीसगढ़ और अन्य जगहों पर बारिश की संभावना है।

गुरुवार को हुई बारिश

इसके पहले गुरुवार को राजधानी रायपुर मैं तड़के 2 सेमी बारिश दर्ज की गईं इसके बाद पूरे दिन रह-रहकर छींटि पड़ते रहे। आज बारिश के साथ- साथ प्रदेश मैं 1-2 जगहों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज़पात की भी चेतावनी जारी की गई है।

बिलासपुर सबसे गर्म रहा

पूरे प्रदेश का तापमान 31 डिग्री के करीब सिमट गया है। सर्वाधिक गर्म 37.2 छिग्री के बिलासपुर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के साथ पेंडरा रहा।

लोगों को शेयर करें