तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 15 घायल, चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जांजगीर-चांपा  : जिले के मेहंदी गांव के पास बीती रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई है। हादसे 15 से 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन कर लौट थे। हादसे के समय पिकअप में एक ही परिवार के करीब 25 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार, हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुआ है,  बिलासपुर के कोटा निवासी एक ही परिवार के 25 सदस्य पिकअप में सवार होकर चंद्रपुर में चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से सभी देर शाम वापस आ रहे थे। अभी वे मेहंदी गांव पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इसके चलते पिकअप में सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए। वहीं चालक का पैर केबिन में फंसने से उसकी हालत गंभीर है। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।

लोगों को शेयर करें