महतारी वंदन योजना के पैसे से पहले पति-पत्नी ने पी शराब, बचे पैसे मांगने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महतारी वंदन योजना के पैसे को लेकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। एक हजार रूपए बैंक से निकालकर पति- पत्नी ने पहले शराब पी। उसके बाद बचे 800 रूपए को पत्नी ने अपने पति महिपाल धनुहार से वापस मांगा। महिपाल ने पत्नी को बचे पैसे वापस लौटाने से मना कर दिया। जिसके बाद शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी सुन्नी बाई को मौत के घाट उतार दिया।

दरअसल यह पूरी घटना पसान थाना के ग्राम सैला की है। जहां पर महतारी वंदन योजना की राशि से पति- पत्नी ने पहले शराब पी। उसके बाद पत्नी ने जब पति से बचे हुए पैसे मांगे तो उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पुलिस ने आरोपी महिपाल धनुहार को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को शेयर करें