अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

दुर्ग : जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत महामाया पारा में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी घनश्याम यादव को अपनी पत्नी दुर्गा यादव पर अवैध संबंध का शक था. ​इसी विवाद के चलते आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

दरअसल, कुम्हारी थाने के वार्ड 4 महामाया पारा में रविवार सुबह पति और पत्नी के बीच घरेलू वाद विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा गया कि पति घनश्याम यादव ने अपनी पत्नी दुर्गा यादव पर घर में रखे हंसिया से हमला कर दिया. गले और शरीर के कई हिस्सों पर वार से दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गई.

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

गंभीर रूप से घायल महिला को शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच जुट गई है.

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम यादव को तत्काल गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर लिया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *