‘तेरा चेहरा नहीं देखूंगा…’, बिलासपुर के कोर्ट परिसर में पति ने दिया ‘तीन तलाक’,पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर : बिलासपुर के कोर्ट परिसर में एक सुनवाई के दौरान मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को ‘तीन तलाक’ कहकर संबंध खत्म कर लिया. इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला?

सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवती की 2 साल पहले बिलासपुर के युवक से शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगने लगे. पीड़िता ने परिजनों की सहमति से महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद उसने भरण-पोषण के लिए कोर्ट में परिवाद लगाया था.

मंगलवार को दोनों पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे थे. सुनवाई शुरू होने से पहले पीड़िता दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने बाहर निकली, तभी उसका पति भी पीछे-पीछे कोर्ट से बाहर आ गया. आरोप है कि इस दौरान उसने पत्नी पर परिवार को कोर्ट में घसीटने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी. उसने कथित रूप से ‘तीन तलाक’ कहकर पत्नी से संबंध समाप्त करने की बात कही.

पति के खिलाफ दर्ज किया केस

कोर्ट परिसर में हुई इस घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. इसके बाद पीड़ित महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंच गई. उसने पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की. जिस पर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *