आईएएस सौरभ कुमार की बढ़ी जिम्मेदारी, केंद्र में रेवन्यू डिपार्टमेंट में बने डायरेंक्टर 

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : आईएएस सौरभ कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति का पत्र जारी कर दिया है। वो केंद्र में रेवन्यू डिपार्टमेंट में डायरेंक्टर होंगे। 2009 बैच के आईएएस सौरभ कुमार अभी एनआरडीए में सीईओ हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने को कहा गया है।

जानिए कौन हैं आईएएस सौरभ कुमार

सौरभ कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (MNNIT) से प्राप्त की है।

आईएएस सौरभ कुमार को 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों “नवाचार में उत्कृष्टता” के लिए सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें दंतेवाड़ा कलेक्टर रहते हुए नक्सल प्रभावित पालनार गांव को कैशलेस गांव में बदलने के लिए मिला था। इस कार्य को नोटबंदी के बाद एक बड़ी सफलता माना गया था।

लोगों को शेयर करें