कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में लात-घूंसों से पीट-पीटकर मां को मार डाला

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बलरामपुर में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपनी मां की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वो शराब के नशे में घर आया था। जहां उसका अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स ने मां को अधमरा होना तक पीट दिया था।

घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चलगली थाना क्षेत्र का है।

शराब पीने का आदी था आरोपी

ग्राम गिरवरगंज निवासी तिलकमनिया पति ठाकुर सोन्हा (65 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता थी। बताया गया कि उसका बेटा सुरेंद्र सोन्हा शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर आता था। 23 जून की रात को भी वह शराब के नशे में घर आया था। इस दौरान उसका उसकी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अगले दिन हो गई मौत

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने लात-घूंसों से मां को जमकर पीट दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था। उधर, कुछ देर बाद जब घर के अन्य सदस्य पहुंचे, तब उन्होंने महिला को गंभीर हालत में देखा था। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान 24 जून को महिला की मौत हो गई थी।

इधर, महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मगर आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जिसे पकड़ने में अब सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *