भेंट मुलाकात : कृषक जोगेन्दर प्रसाद बेहरा ने बताया, उनकी 30 एकड़ जमीन है, 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज हुआ माफ

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

रायपुर| देवभोग में आयोजित भेंट मुलाकात में कृषक श्री जोगेन्दर प्रसाद बेहरा ने बताया कि उनकी 30 एकड़ जमीन है, उनका 3 लाख 70 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। भूमिहीन श्रमिक मुरारी सेन ने मुख्यमंत्री को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से मिल रहे लाभ के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को भी शासन के इस योजना में 7 हजार मिल रहा है, अच्छा लग रहा है। किसान गिरिराज ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्त प्राप्त हो गई। प्राप्त पैसे से खेत में सुधार कार्य करवाया है।

लोगों को शेयर करें