कवर्धा में नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

Featured Latest खास खबर छत्तीसगढ़ बड़ी खबर राजनीती

रायपुर : नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ कार्यक्रम अंतर्गत कन्या पूजन का भव्य आयोजन कबीरधाम में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाना और उनकी शिक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कन्याओं का पूजन किया और उन्हें फूल माला, कुम-कुम, चंदन, चुनरी और दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्या भोज का शुभारंभ करते हुए कहा कि ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना आज के समय की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि बालिकाओं की रक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के बिना समाज और देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सर्वांगीण विकास और आत्मसम्मान की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गणपत सुषमा बघेल, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने कन्याओं का पूजन एवं श्रृंगार किया और उन्हें भोजन कराकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें