श्रम मंत्री ने किया रायगढ़ जिले के तमनार में शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना का किया शुभारंभ

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज सवेरे रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार 952 श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए ऑनलाईन अंतरित की।

इस दौरान श्री देवांगन ने रायगढ़ जिले के तमनार में शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह 27वां अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र है, जिसमें 5 रूपए में श्रमिकों को भरपेट गरम भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश के शेष 6 जिलों में भी यह योजना जल्द प्रारंभ की जा रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा अन्न योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसी की परिपालन में तमनार में इस योजना का शुभारंभ किया गया।

लोगों को शेयर करें