दलदल सिवनी दोहरा हत्याकांड की लेडी डॉन गिरफ्तार, हत्या में है लेडी डॉन की मुख्य भूमिका  

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

आदतन अपराधी है युवती, अपहरण और आई.टी. एक्ट के मामलो में जेल जा चुकी है दो दफे जेल

रायपुर।  राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी में हुए दोहरे हत्याकांड में पंडरी पुलिस ने हत्या की घटना के मास्टरमाइंड महिला आरोपी वृद्धि साहू को गिरफ्तार किया है, हत्या की मुख्य कर्ताधर्ता आरोपिया वृद्धि साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक दोहरे हत्याकांड में वृद्धि साहू की अहम् भूमिका होना बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रही थी, पुलिस ने अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धि साहू पहले भी थाना आजाद चौक से अपहरण और आई.टी. एक्ट के मामलो में 2 बार जेल जा चुकी है। ज्ञात हो कि थाना पंडरी क्षेत्र स्थित दलदल सिवनी में आरोपियों ने गोकुल निषाद और जीतू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी इसकी वजह पुरानी रंजिश निकली। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को पहले से ही गिरफ्तार कर लिया है प्रकरण में और भी आरोपी है जो फरार है उनकी भी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना पंडरी में धारा 147, 148, 302, 120बी भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस मामले के शिकायतकर्ता झुरूराम निषाद ने बताया कि 16 जनवरी की रात गोकुलनंदन साहू और दीपक साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे गोकुल निषाद और जीतू को चाकू मारकर हत्या कर दी है। अरोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ वार किया था, जिससे मृतकों के शरीर में गंभीर चोट के निशान भी थे।

लोगों को शेयर करें