नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, शुभकामनाएं

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष मान. डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, आज़ादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने एवं भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरुरत थी। जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया।

डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, हमें गर्व है की भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ के अनेक विभूतियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  भारत के आज़ादी के बाद नागरिको और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में  26 नवंबर 1949  की संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था।

लोगों को शेयर करें