पत्नी के वियोग में छोड़ा खाना-पानी, उपचार के दौरान तोड़ा दम, बीमारी के चलते हुई थी पत्नी की मौत

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जगदलपुर : जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव में रहने वाले सुखदेव की धर्मपत्नी ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया, पत्नी की मौत का गम के चलते किसान ने खाना पीना सब छोड़ कर केवल पत्नी के बारे में सोचने लगा, जहाँ बीमार होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया,लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखदेव के बेटे उमेश ने बताया कि पिता खेती किसानी का काम करते थे, 5 बच्चों भी अपने माँ पिता के साथ खेत में काम करते थे, 2 माह पहले माँ फूलमती बघेल का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया।

जिसके बाद लगातार उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान माँ फूलमती बघेल का निधन हो गया, माँ की मौत के बाद पिता का काफी गहरा सदमा लगा, जहाँ उसने भी खाना पीना छोड़ दिया, बच्चों के द्वारा बार बार उन्हें खाने के साथ ही स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बात कही, लेकिन पिता सुखदेव पत्नी फूलमती की मौत का गम सह नही पाए और बीमार पड़ गए, जहाँ बच्चों के द्वारा बार बार उपचार कराने के बाद भी खाना खाना छोड़ दिया, बच्चों ने पिता को 28 सितंबर को पिता को मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान सुखदेव की मौत हो गई।

लोगों को शेयर करें