शराब घोटाला : दुबई जाएगी एसीबी-ईओडब्लू की टीम, दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल को भारत लाने की तैयारी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में एक और बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मामले में साल 2023 से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, विकास अग्रवाल को दुबई में गिरफ्तार किया गया है और UAE सरकार उसे भारत भेजने की प्रक्रिया के तहत डिपोर्ट कर रही है। उसे एक सप्ताह के भीतर भारत लाने की तैयारी की जा रही है। भारत क्रिकेट अपडेट

ACBOW की विशेष टीम UAE जाएगी

विकास अग्रवाल को भारत लाने के लिए ACB / EOW की विशेष टीम जल्द ही UAE रवाना होगी। बताया जा रहा है कि ACB/EOW प्रमुख अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम विदेश जाने की तैयारी कर रही है। इस मिशन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए है। अब UAE में संबंधित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। भारत क्रिकेट अपडेट

डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूली का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास अग्रवाल पर शराब कारोबार से जुड़े डिस्टिलरी संचालकों और FL-10A लाइसेंस धारको से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे कथित तौर पर शराब घोटाले की अवैध रकम के लेन-देन में अहम कड़ी माना जा रहा है।

अनवर ढेबर तक पैसा पहुंचाने में अहम भूमिका का आरोप

विकास अग्रवाल को अनवर डेबर तक अवैध फंड पहुंचाने की मुख्य कड़ी बताया जा रहा है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी और भारत लाए जाने के बाद जांच एजेंसियां उससे अवैध पैसों के लेन-देन, कमीशन नेटवर्क और रकम के अंतिम लाभार्थियों को लेकर पूछताछ कर सकती है।

लोगों को शेयर करें