राजधानी में गली-गली बिराजे “भगवान् गणेश जी ”, प्रदेशभर में है गणेशोत्सव की धूम

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर| राजधानी में जगह जगह गणेश जी की प्रतिमा विराजित है, गणेशोत्सव समितिया  विभिन्न मुन्द्राओ में गणेश जी की प्रतिमा का स्थापना किया है जिन्हें देखने भंक्तो का रोजाना तांता लगा रहता है| इसी कड़ी में स्टार गणेश एवं साई पालकी उत्सव समिति गोकुल नगर में अपनी माता पार्वती के साथ गणेश जी लुकाछिपी खेलते नजर आ रहे है, यह मनमोहक दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आते है|

अमलीडीह में श्री-श्री ईगल गणेशोत्सव समिति शिव विला कालोनी गली न. 6 में भी गणपति जी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई है समिति के अध्यक्ष रौनक साहू व मयंक ठाकुर ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष की भान्ति इस वर्ष भी यहाँ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित किया गया है कालोनी में पुरे 11 दिनों तक रौनकता बनी रहती है वही भक्ति का वातवरण होने की वजह से कालोनीवासियो में हर्ष व्याप्त रहता है|

लोगों को शेयर करें