प्रेमी युगल ने की आत्महत्या : वेलेंटाइन्स डे के दिन ही ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, साथ जीने मरने की खाई थी कसमें 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बिलासपुर। आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता जा रहा है। प्रेमी युगल अपने प्रेम को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थी और वेलेंटाइन्स डे पर साथ में जान दे दी।

दरअसल,  यह घटना परसदा रेल लाइन की बताई जा रही है। जहां पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है। इस दौरान दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद दोनों का शरीर के कई टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दिए। वहीं पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दोनों के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लोगों को शेयर करें