छत्तीसगढ़ में मेडिकल पीजी की सीटें बढ़ी, कॉलेजों को मिली 61 नई सीटें, अब 377 सरकारी सीटें उपलब्ध

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए खुशखबरी है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के विभिन्न सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (MD-MS) की 61 नई सीटों को मंजूरी दी है. जिससे अब राज्य के सरकारी कॉलेजों में पीजी सीटों की संख्या बढ़कर 377 हो गई है.

छत्तीसगढ़ को मेडिकल पीजी की 61 नई सीटें मिली

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पीजी की अभी 186 सीटें हैं. चिकित्सा शिक्षा के जानकारों के अनुसार पहली बार एक साथ पीजी की 61 सीटें शासकीय कॉलेजों को मिली हैं. सीटें बढ़ने से प्राइवेट में 1-2 करोड़ की फीस देकर सीटें न ले पाने वाले डाक्टरों को मनपसंद विषय की सीटें पाने का मौका मिलेगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार कोरबा, राजनांदगांव और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को भी पीजी सीटें मिली हैं.

किन कॉलेजों को मिलीं नई सीटें

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (CIMS Bilaspur) – 21 सीटें

भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव – 7 सीटें

स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर – 8 सीटें

स्व. लखी राम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़ – 12 सीटें

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा – 13 सीटें

यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम – श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है.

लोगों को शेयर करें