भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री ने हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे पूछा, रूखमणी ने बताया कि डॉक्टर हाट बाजार में करते हैं मुफ्त में इलाज

Featured Latest छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय

भेंट-मुलाकात : सिहावा विधानसभा, ग्राम खिसोरा

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में हाट बाजार क्लिनिक योजना के बारे में पूछे जाने पर ग्रामीण रूखमणी ने बताया कि डॉक्टर हाट बाजार में मुफ्त में इलाज करते हैं। साल भर से इलाज करा रही हूं। रूखमणी ने इस योजना की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की भी जानकारी ली।

लोगों को शेयर करें