प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने किया गांडा समाज के भवन का लोकार्पण

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

अन्दकुरी गांडा समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए, समाज की गतिविधियों की सराहना की
नारायणपुर| अन्दकुरी गांडा समाज द्वारा आज सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री, आबकारी व उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांडा समाज समाज हेतु 20 लाख रुपये की लागत से बने नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण किया, भवन गरांजी मे बनाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन का आज यहां भूमि पूजन हो रहा है सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होते हैं। इस अवसर पर इस दौरान छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगादई सोरी, पार्षद श्री विजय सलाम, श्री रजनू नेताम, के अलावा समाज मुख्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी  उपस्थित थे।

लोगों को शेयर करें