नाबालिग युवती की हत्या कर खेत में दफनाया, प्रेमी व उसके दो दोस्त हैदराबाद से गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

जशपुर। तीन माह से लापता नाबाालिग लडक़ी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि लडक़ी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ उसकी हत्या कर खेत में दफ्न कर दिया। पुलिस खेत से नाबालिग का शव निकलवाने में जुटी हुई है।

बताया गया कि जशपुर की ही 16 साल की नाबालिग लडक़ी अगस्त से लापता थी। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के बाद लडक़ी के प्रेमी को हिरासत में लिया। प्रेमी हैदराबाद में था। उसे जशपुर लाया गया, और कड़ाई से पूछताछ में हत्या स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बालिका की हत्या की और फिर खेत में दफ्न किया। एसपी शशिमोहन सिंह, और चिकित्सक व अन्य प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। गड्ढा खोदकर शव को बरामद कर लिया गया है।

लोगों को शेयर करें