मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या : 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की पुलिस कर रही तलाश 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर: राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है. मामले में बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं (हत्या, बलवा) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है.

दरअसल, 23 अगस्त 2026 की आधी रात लगभग 12:30 बजे चंगोराभाठा के श्रीराम नगर में हत्या का मामला सामने आया. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक भोला विश्वकर्मा (20 वर्ष) स्थानीय युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद विवाद में आरोपियों ने मिलकर भोला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हालत बेहद गंभीर होने पर भोला को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, इलाज के दौरान भोला की मृत्यु हो गई.

पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल आशीष यादव उर्फ़ देवकुमार यादव चंगोराभाठा निवासी , रवि ध्रुव चंगोराभाठा निवासी, पीताम्बर निषाद चंगोराभाठा निवासी और अपराध में शामिल 2 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बी.एन.एस. की सुसंगत धाराओं (हत्या, बलवा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसी धारा के तहत आगे की कार्रवाई भी जारी है.

अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए सभी आरोपी चंगोराभाठा इलाके के ही रहने वाले हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि, हत्या में 2 नाबालिग भी शामिल हैं . वहीं पुलिस की टीम मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी डिटेल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जारी की जाएगी.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *