बाइक टकराने के विवाद पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला,  पुलिस ने निकाला जुलूस

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जिसमें जेल से छूटकर आए बदमाश ने रंजिश के चलते युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को पकड़कर उनका झुलुस निकाला है।

छावनी पुलिस ने बताया कि सूर्या नगर केम्प 2 भिलाई निवासी हेमराज निषाद उर्फ प्रिंस फल मण्डी पावर हाउस में हमाली का काम करता है। बीती रात बाइक से नास्ता करने नंदनी रोड गया था। वापस आते समय नंदनी रोड से मार्केट मुड़ते समय शाहरूख खान के बाइक से टकरा गया। शाहरूख ने पीड़ित को गाली गलौज धमकी दिया था।

घटना की 5 मई की रात 10.30 बजे पीड़ित मण्डी में अपना काम खत्म कर साथी हमाल के साथ घर जा रहा था। तभी मण्डी के बाहर शाहरूख खान पीड़ित को खोजते हुए गाली गलौज कर बाइक को ठोकर मारा कहते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। धारदार नुकीले हथियार से वार करने पर पीड़ित के बायां पसली में चोट आई है।

हमला करने वाला युवक शाहरूख और उसके दो दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों का पुलिस ने मोहल्ले में जुलूस निकाला और चौक पर ही उठक-बैठके भी करवाया। इसके बाद में तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *