मोबाइल बना जान का दुश्मन : मोबाइल चलाने से मना किया तो नाबालिग ने लगा ली फांसी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बतौली/ सेदम। छत्तीसगढ़ के बतौली में परिजनों को अपने ही बेटे को फटकार लगाना भारी पड़ गया। नाबालिक छात्र को मोबाइल चलाने से मना किया तो गुस्से में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दिनभर फ़ोन में ही लगा रहता था जिसके कारण परिजन उसे अक्सर पढ़ाई के लिए कहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर का है। जहां के कसाईडीह में एक नाबालिग को उसके पिता विक्रम सिंह ने मोबाइल चलाने को लेकर फटकार लगाई। नाबालिग दिनभर मोबाइल में ही लगा रहता था।

पेड़ पर फांसी के फंदे से झूली 

नाबालिग को परिजनों की नसीहत इतनी बुरी लगी की उसने आत्महत्या कर जीवन ख़त्म करने की ठान ली। जिसके चलते वह गुस्से में आकर जंगल में जाकर पेड़ पर झूल गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस की टीम नहीं पहुंच पाई है।

लोगों को शेयर करें