छत्तीसगढ़ में जल्द मानसून देगी दस्तक! अगले 48 घंटे कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Featured Latest आसपास छत्तीसगढ़ प्रदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द मानसून दस्कत देने वाली है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कोई जिला ऐसा नहीं है जहां मौसम सूखा रहने की संभावना बताई गई हो. हर जिले में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.

कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 और 17 जून को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बौछारें और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है. प्रदेश के ऊपर एक वैदर सिस्टम एक्टिव है. जिसके असर से मौसम में नमी बनी हुई है. अगले 2 दिनों तक कुछ जिलों में बिजली गिरने की आशंका है.

18 जून को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है. समुद्र तल पर एक मौसमी ट्रफ पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए गुजर रही है. इसके अलावा निचले वायुमंडल में एक दूसरी ट्रफ पूर्वी बिहार से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है. ये सिस्टम प्रदेश में नमी बढ़ाकर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहे हैं.

कई जगहों में हुई बारिश

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हुई। कुछ जिलों में गरज-चमक, तेज हवा चलने और बिजली गिरने की घटना हुई.

रायपुर में 40.6 डिग्री तापमान

छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर के माना एयरपोर्ट में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *