एपीके फाइल भेजकर 12 लाख से ज्यादा की ठगी, 3 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बालोद  : साइबर सेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में एक बीएसपी के रिटायर कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हुए थे। कर्मचारी के मोबाइल व्हाट्सएप में पीएम किसान एपीके फाइल भेजकर व्यक्ति से 12 लाख 13 हजार 860 रुपये की ठगी किया गया था।

ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार करने में साइबर सेल बालोद को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक वेन्यू कार, 3 मोबाइल, एक लेपटाॅप सहित कई बैंकों के एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।

वहीं बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है इस मामले में और भी बड़े आरोपी शामिल है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से ये भी अपील की है कि इस तरह की एपीके फाइल आपके मोबाईल पर आये तो उसे ओपन करने से बचे।

लोगों को शेयर करें