MP News : छतरपुर में दर्दनाक हादसा, वीडियो गेम खेलते समय बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, हालत गंभीर  

Featured Latest मध्यप्रदेश

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। बाजना थाना क्षेत्र के कंजरापुर गांव में गुरुवार (12 दिसंबर) सुबह एक बालक वीडियो गेम खेल रहा था, तभी अचानक उसके हाथ में मोबाइल फट गया। हादसे में 10 वर्षीय अरविंद आदिवासी को गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार चल रहा है।

अरविंद के हाथ में जो मोबाइल फटा है, वह जियो कंपनी का कीपैड सेट था। हादसे में अरविंद की उंगलियां बुरी तरह झुलस गई हैं। उसके गले, चेहरे, सीने और पैरों पर भी गंभीर चोट आई हैं। धमाके की आवाज सुनकर अरविंद के पिता दरबारी आदिवासी दौड़कर पहुंचे और तत्काल उसे समीपी अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।

लोगों को शेयर करें