भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या : फॉर्च्यूनर वाहन मे सवार भाजपा नेता को गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर लगाई आग, 3 गंभीर रूप से घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. करीब 30 आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर वाहन को क्षतिग्रस्त कर उसे आग के हवाले कर दिया. घटना में फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है. मामले में हिरासत में लिए गए आरोपी भी भाजपा से जुड़े हैं.

बताया जा रहा है कि घटना रात 11 बजे की है. भरत सिंह अपने साथियों के साथ जैसे ही नवगई गांव पहुंचे आरोपियों ने पहले एक टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, जिससे वाहन के दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके. इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई. बताया जा रहा है कि जो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, उनके साथ भी मारपीट की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. 40 से 60 प्रतिशत तक झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल और बाद में अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है. फोरेंसिक की टीम अम्बिकापुर से पहुंची है, पुलिस के साथ मामले की जांच में जुटी हुई. मामले में पुलिस ने जिन चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, उनमें मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी सहित 2 अन्य शामिल हैं. आरोपी भी भाजपा से जुड़े हुए हैं.

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *