मामूली विवाद मे हत्या : डंडों से पीट-पीटकर ले ली किसान की जान, 1 आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार 

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

कोटा। छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर के कोटा थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ग्राम खुरदुर में दो युवकों ने एक किसान पर डंडों से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में बुधवार शाम मामूली विवाद के चलते 42 वर्षीय किसान सिदेशी बघेल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, सिदेशी बघेल गांव में टहल रहे थे, तभी गांव के अंकुश रजक और निखिल यादव से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक मारपीट में बदल गई और दोनों आरोपियों ने किसान पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हमले में गंभीर रूप से घायल सिदेशी बघेल मौके पर ही गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही पुलिस

ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी निखिल यादव घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

मामले में हर पहलु से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि, इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

लोगों को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *