ननकाना साहेब पाकिस्तान गुरुपर्व मनाने सिक्ख जत्था रवाना

Featured Latest खरा-खोटी छत्तीसगढ़

रायपुर : श्री गुरुनानक देव जी का जन्मोत्सव मनाने रायपुर से ननकाना साहेब पाकिस्तान सिक्खों का एक जत्था आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लखविंदर सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में रवाना हुआ जो अमृतसर के बाघा बार्डर से पाकिस्तान प्रवेश कर 10 दिनों तक ननकाना साहेब,पंजा साहेब,सच्चा सौदा, डेरा साहेब लाहौर,करतारपुर,रोड़ी साहेब के गुरुद्वारों के दर्शन कर 26 नवम्बर वापस लौटेगा

इस अवसर पर रायपुर रेल्वे स्टेशन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह छाबड़ा,सचिव गुरमीत सिंह गुरदत्ता, हरपाल सिंह ओबेरॉय, प्रीतपाल सिंह सलूजा,टाटीबंध गुरुद्वारा के प्रधान गुरदेव सिंह ढिल्लन,चरणजीत सिंह परमार,सुरिंदर सिंह,सुरेंद्र पाल सिंह,चरणजीत सिंह,अमरिक सिंह,करमजीत सिंह,सुखदेव सिंह नोटा ने तीर्थयात्रा जत्थे का स्वागत कर,बोले सो निहाल के जयघोष के साथ यात्रा की कुशलता की कामना वाहेगुरु जी से की

लोगों को शेयर करें