डीआरजी  नारायणपुर के जवानों ने नक्सल स्मारकों को किया ध्वस्त

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| नारायणपुर एसपी आईपीएस सदानंद कुमार एवं आईपीएस पुष्कर शर्मा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑप्स) के निर्देशानुसार डीआरजी नारायणपुर की टीम थाना ओरछा से नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए निकली थी। नक्सल गस्त सर्चिंग के दौरान जवानों ने भटबेड़ा में नक्सलियों का स्मारक देखा तथा उक्त आशय की सूचना आईपीएस श्री सदानंद कुमार को दी। कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सल स्मारकों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया, निर्देशानुसार डीआरजी जवानों ने ग्राम भटबेडा (ओरछा) स्थित नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया।

लोगों को शेयर करें