बीजापुर में नक्सली हमला : गस्त से लौट रही सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग, सीआरपीएफ के दो जवान घायल

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को गस्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों को निशाना बनाकर किये गए आईईडी ब्लास्ट और गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि, मंगलवार को बीजापुर जिले के आवापल्ली के मुर्दोण्डा इलाके में रोड ओपनिंग ड्यूटी पर जवान निकले थे। उनकी वापसी के दौरान नक्सलियों ने स्टेट हाइवे पर कैम्प के करीब हमला कर दिया। फिलहाल दोनो तरफ से फायरिंग जारी है।

लोगों को शेयर करें