नारायणपुर में नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण , पांच लाख रुपये का था इनामी

Featured Latest छत्तीसगढ़ जुर्म

रायपुर| छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मंगलवार को एक नक्सली कमांडर ने सरेंडर कर दिया। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था। सरेंडर करने वाला नक्सली साल 2009 से संगठन में सक्रिय था और एलओएस का कमांडर था। शासन की पुनर्वास नीति के तहत उसे 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली का नाम मोटू राम मण्डावी उर्फ मनोज मण्डावी है। वह ग्राम मरामेटा भैरमगढ़ जिला बीजापुर का रहने वाला है। मोटू राम मंडावी साल 2009 बेलनार मिलिशिया में भर्ती हुआ था। उसने 2010 में ग्राम कच्चापाल में ग्रामीण की हत्या, 2013 कोडलियर मिचेपारा एम्बुश घटना और 2013 में ही मिचिंगपारा एम्बुश घटना में शामिल था।

लोगों को शेयर करें